डाला नगर पंचायत में चेकिंग के दौरान पुलिस पर लोगों ने लगाया मारपीट का आरोप, एक ब्यक्ति घायल। 

By:

On: Sunday, July 28, 2024 4:32 PM

---Advertisement---

ओबरा /सोनभद्र – डाला नगर पंचायत अन्तर्गत चुड़ी गली में किसी मामले का जांच पड़ताल करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घूसकर उसकी पिटाई करने से आक्रोशित लोगों ने डाला पुलिस चौकी पहुँच कर आरोपित पुलिस कर्मीयो के विरूद्ध कार्यवाही की

घटना के सम्बंध में नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर सात चुड़ी गली निवासी रामदास पुत्र लाल बहादुर ने पुलिस चौकी में दिये तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे वह अपने घर में साफ सफाई का कार्य कर रहा था।उसी दौरान डाला चौकी से पुलिसकर्मियों ने उसके घर का दरवाजा खोलवाया और घर के अन्दर घूसकर माँ-बहन की गाली देते हुए मारने पीटने लगे वहीं उक्त ब्यक्ति का सर दीवार से टकरा गया जिससे सर फट गया और खून बहने लगा।घायल रामदास के हल्ला कर शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गये ।जिसके बाद सभी पुलिस कर्मी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गये। आक्रोशित लोगों ने मारपीट का कारण पूछने चौकी पहुँच कर आरोपित पुलिसकर्मी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग करने लगे।इस सम्बंध में चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने का मामला पूरी तरह से निराधार है व जो तहरीर चौकी में रामदास ने दिया था वह तहरीर वापस ले गया है ,ऐसा कही कोई मामला नहीं है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment