गाय ने विलक्षण बछड़ों को दिया जन्म
विधि के विधान को भला कौन टाल सकता है
देखने वाले लोगों की इकट्ठा हो रही भीड़
अगल-बगल के गांव में बना चर्चा का विषय
घोरावल तहसील अंतर्गत गेदरी गांव में किसान विनोद पटेल के यहां शुक्रवार की शाम गाय ने अद्भुत बछड़ों को जन्म दिया जैसा की फोटो से स्पष्ट हो रहा है की शरीर एक ही है परंतु दो मुख 6 टांग दो पूंछ है पशुपालक विनोद पटेल ने बताया कि प्रसव तिथि के दो माह पूर्व ही गाय ने इन वछड़ों को जन्म दे दिया और मृतक ही पैदा हुए यह खबर सुनते ही आसपास के गांव से देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

