सोनभद्र:सेवानिबृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तरप्रदेश जनपद शाखा सोनभद्र कि मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता मे पूर्वाह्न 11 बजे से श्री राम जानकी मंदिर के परिसर पर संपन्न कि गई जिसमे काफ़ी अधिक सख्या मे पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे l उपस्थित सदस्यो द्वारा सरकार की उदासीनता पर चर्चा करते हुए संगठन के आह्वान पर सदैव एकजुट रहने कि बात रखी गई पुरानी पेंसन बहाली,कोरोना काल मे रुके हुए बेतन का अंशदान सहित अन्य मांगो पर चर्चा कि गई l बैठक मे नागेश्वर तिवारी ,ईo राधेश्याम सिंह, लक्छ्मण प्रसाद , शिवगणेश,राम राज राम आदि लोगो ने अपना बिचार ब्यक्ति किया l सभा के अंत मे जनपद अध्यक्ष सूरज बाली सिंह द्वारा सभी उपस्थित सदयो का आभार ब्यक्त करते हुए सभा समापन कि घोषणा की गई l

