Sonbhadra:एक पौधा  मां के नाम करें संरक्षण

By:

On: Saturday, July 13, 2024 2:37 PM

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज नगर के आरएसएम इंटर कॉलेज में हुआ पौधा रोपण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को पौधा रोपण किया गया पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने को दिलाई गई शपथ।

बताया कि पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 पौधे लगाने का स्कल्प लिया गया। पौधारोपण में शामिल प्रत्येक अध्यापक को पांच-पांच पौधे भी दिये दिए गए।

वही रावत ने बताया कि  जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने वहां मौजूद छात्र व छात्राओं और स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में 100 पौधे लगाए और उनका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।

ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार राव वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र सिंह श्री दिवाकर सिंह प्रदीप कुमार सिंह संदीप कुमार दिनेश आदि मौजूद थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment