Sonbhadra:दावते इस्लामी इंडिया के विभाग जीएनआरएफ ने प्रकृति बचाओ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान शुरू किया

By:

On: Sunday, July 7, 2024 10:51 AM

---Advertisement---

Sonbhadra:जिस प्रकार मानव स्वास्थ्य के अस्तित्व के लिए स्वस्थ भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार स्वच्छ हवा के महत्व से कोई भी इनकार नहीं करता है। लेकिन बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और वायु प्रदूषण के कारण जलवायु भी काफी हद तक प्रभावित हुई है।. यदि हमने प्राकृतिक संसाधनों का सहारा नहीं लिया तो निकट भविष्य में हमें और भी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण हैं. एक शोध के अनुसार, एक पेड़ तापमान को कम से कम 4 डिग्री तक कम कर सकता है और साल भर में लगभग 20 किलो वायु प्रदूषण को अवशोषित कर सकता है। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के कल्याण विभाग जीएनआरएफ (गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन) ने 1 जुलाई लेकर 10 जुलाई  के बीच पूरे देश में बड़ी संख्या में पौधे लगाने का फैसला किया है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज दिनांक 6 जुलाई दावते इस्लामी इंडिया के विभाग जीएनआरएफ के जानिब से रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल के जामितुल मदीना फैज़ाने गरीब नवाज़ मद्रसे और विभिन्न स्थानों पर “प्रकृति बचाओ” शीर्षक के तहत कार्यक्रम आयोजित करके लोगों से इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और इसकी अपील भी की। कि आप सब भी ज़्यादा से ज़्यादा पौधा लगाएं इस मौके पर हाफिज फहद अत्तारी, अज़हर खान, सदर मुस्ताक खान, रौशन खान, रिज़वान खान, नसीम खान, शमीम अत्तारी, नसीम अत्तारी आदि लोग शामिल रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment