Sonbhadra:स्थानीय थाना क्षेत्र के अरंगपानी गांव निवासी एक अधेड़ की गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट कर बरवा टोला बंधी में शनिवार को दोपहर बाद स्नान के दौरान गहरे पानी में पैर फिसल जाने से डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। वही बंधी में दो घंटे शव की तलाश की गई। तब गहरे पानी से शव बाहर निकाला जा सका। गांव निवासी 52 वर्षीय रामकुमार पुत्र स्व. परमेश्वर शनिवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर अं अगला संस्कार में शामिल होने गया था। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय राम कुमार बरवा टोला स्थित बंधी में स्नान करने लगा। इस दौरान पैर फिसल जाने से राम कुमार गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। यह देख बंधी में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने राम कुमार को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए। तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन व प्रधान को दी। तब तक आसपास के गांवों के गोताखोर भी पहुंच गए। गोताखोरों के घंटों प्रयास के बाद गहरे पानी से शव को बरामद किया जा सका। वहीं ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे लीलासी चौकी प्रभारी विनोद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया
Crime:दाह संस्कार के दौरान युवक की पैर फिसलने से बंधी में डूबा, मौत
---Advertisement---

