तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर , बाइक सवार सहित तीन लोग हुए घायल ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा ‘ क्राइम जासूस’

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरडीहा गांव में आज बुधवार को एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने एक बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो व एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिभुवन पुत्र विजय 27 वर्ष निवासी छतरपुर व उपेन्द्र पुत्र रामदास 28 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ दोनो एक ही बाइक से सरडीहा गांव जा रहे थे कि गांव में पहुँचते ही अचानक एक मैजिक वाहन से बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। वही दुर्घटना के दौरान टक्कर इतना तेज था कि टक्कर के बाद बाइक कुछ दूर एक व्यक्ति के पास जा गिरा जिससे सड़क से कुछ दूर पर बैठे राजेश यादव 45 पुत्र विशेषवर यादव, निवासी सरडीहा भी दुर्घटना के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज हेतु तीनो को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज चल जारी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now