पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पिता को बभनी पुलिस ने किया

---Advertisement---

 बभनी /सोनभद्र। पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पिता को बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद-*

अवगत कराना है कि दिनांक-19.06.2023 को समय लगभग 16.00 बजे थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मचबंधवा में चतुर बिहारी उम्र लगभग 45 वर्ष द्वारा अपने पुत्र अरविंद अगरिया उम्र लगभग 22वर्ष की विवाह करने की बात को लेकर शराब के नशे में विवाद कर अरविन्द उपरोक्त की सब्बल से गम्भीर वारकर हत्या कर दी गयी । मृतक अरबिन्द उपरोक्त की मां श्रीमती मानकुँवर पत्नी चतुर बिहारी अगरिया उम्र करीब 45 वर्ष निवासिनी ग्राम मचबन्धवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र की लिखित तहरीर पर थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 58/2023 धारा- 302 भादवि बनाम चतुर बिहारी अगरिया पुत्र रामप्यारे अगरिया निवासी ग्राम मचबन्धवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र 48 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में संलिप्त अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना बभनी पुलिस को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक-20.06.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चतुर बिहारी अगरिया पुत्र रामप्यारे अगरिया, निवासी ग्राम मचबन्धवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लोहे का सबल बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. चतुर बिहारी अगरिया पुत्र रामप्यारे अगरिया, निवासी ग्राम मचबन्धवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र 48 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. एक अदद लोहे का सबल ( आलाकत्ल)

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. थानाध्याक्ष उ0नि0 श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 राजेन्द्र गौतम, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment