फासी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

By:

On: Tuesday, June 13, 2023 5:52 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में अज्ञात कारणवश उलझन में 26 वर्षीय प्रमिता पति धर्मेंदर नवविवाहिता ने साड़ी के फंदे से घर में बने बडेर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मिली जानकारी के अनुसार प्रमिता रामपुर बकोरिया थाना अंतर्गत शिलथम( खड़िया) की शादी 3 वर्ष पूर्व भीखमपुर गांव में धर्मेंद्र से हुई थी प्रमिता को डेढ़ साल की एक पुत्री है प्रमिता के प्रति धर्मेंद्र गांव में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे धर्मेंद्र अपने माता पिता के चार भाई हैं धर्मेंद्र दूसरे नंबर के लड़के हैं धर्मेंद्र अपने माता-पिता से अलग रहते हैं अज्ञात कारणों बस प्रमिता ने घर के अंदर बडेर में साड़ी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली सायं 7:30 बजे प्रमिता के सास घर पर जब आई तो प्रमिता नहीं दिखाई दी आवाज देने पर ना बोलने पर सास ने प्रमिता के घर में जाकर देखा तो प्रमिता ने साड़ी के फंदे से गले में फंदा लगाकर बड़ेर में झुली हुई थी प्रमिता के सास बलवंती 65 वर्ष ने गले से साडी के फंदा को काटकर शव को नीचे उतारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए मायके वालों को सूचना मिलते ही रात मे ही घटनास्थल पर पहुंच गए रामपुर बकोनिया एसएचओ सत्य प्रकाश यादव ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद पंचनामा करते हुए शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल के लिए भेज दिए

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment