गौ तस्कर:-चार पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By:

On: Thursday, June 1, 2023 7:52 AM

---Advertisement---

खलियारी। पुलिस ने मांची थाना क्षेत्र के दरेव मोड़ से बुधवार की रात चार पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पशु तस्कर बिहार व जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने दोनों तस्करों का चालान कर दिया
मांची थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि दो पशु तस्कर बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के हरभोग गांव निवासी शौकत अली व जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अछैबर धागर बुधवार की रात पैदल ही पशुओं को वध लिए ले जा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पीछा करत हुए बिहार बार्डर से चंद कदम पहले दरेव मोड़ के पास से दोनों पशु तस्करों को पकड़ लिए। पकड़े गए पशु तस्करों का गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिए। दोनों तस्करों से बरामद पशुओं में तीन गाय और एक बछड़ा है। मांची थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद पशुओं को पशु डाक्टर से मेडिकल कराने के बाद ग्रामीणों को सुपूर्द कर दिया जाएगा। पशु तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, मेहता आलम व रामबृक्ष यादव शामिल थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment