विनय प्रभाकर बने दुद्धी के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र मे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फेरबदल करते हुए दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमे विनय प्रभाकर को दुद्धी का नया पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया जबकि वर्तमान सीओ राजेश राय को घोरावल का नया पुलिस क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें की राजेश कुमार राय जब तक इस क्षेत्र मे रहे उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। अपराधी उनके कार्य शैली से खौफ खाते थे। बुधवार की शाम को महिला थाना परिसर मे सीओ राजेश कुमार राय को पुलिस प्रशासन एवं मीडिया बंधु की मौजूदगी मे विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें घोरावल के लिए बिदा किया गया।
वहीं विनय प्रभाकर साहनी बस्ती के निवासी हैं और सोनभद्र से पहले वे प्रतापगढ़ और रानीगंज में क्षेत्राधिकारी के रूप में तैनात रह चुके हैं। उनकी तैनाती को स्थानीय पुलिस प्रशासन में अनुभव और ताज़ा दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह , संजय सिंह, अमित कुमार सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी एवं पत्रकार साथी मौजूद ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment