सोनभद्र:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में श्री अशोक कुमार यादव प्रथम माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन पर न्यायिक अधिकारियो व विद्वान अधिवक्ताओ के अथक प्रयास से धारा 138 एनआई एक्ट के लंबित 97 मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें श्री सूरज कुमार मिश्रा(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के द्वारा 23 वादों,श्री अचल प्रताप सिंह(सिविल जज सीनियर डिवीजन) के द्वारा 01 वाद,श्री मति विनीता सिंह(अपर मुख्य न्यायिक
मजिस्ट्रेट)के द्वारा 15 वादों,श्री पंकज कुमार(सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी)के द्वारा 06 वादों,शुश्री स्वर्णमाला सिंह(सिविल जज जूनियर डिवीजन) के द्वारा04 वादों,श्री गिरेन्द्र सिंह(सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी)के द्वारा 23 वादों,श्री अरुण पाण्डेय(न्यायिक मजिस्ट्रेट)के द्वारा 02 वादों व श्री यमुना शंकर पाण्डेय(विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट)के द्वारा 23 वादों का निस्तारण किया गया। अलग अलग जनपदों से उत्तर प्रदेश में कुल 9473 वादों का निस्तारण किया गया।उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विनय कुमार सिंह के द्वारा दी गयी।
विशेष लोक अदालत में बैंक चेक बाउंस के वर्षों से लंबित कुल 97 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया
---Advertisement---

