दुद्धी:-सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए 91 विभिन्न मामले

By:

On: Saturday, July 16, 2022 3:25 PM

---Advertisement---

दुद्धी/सोनभद्र) संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में सीडीओ सौरव गंगवार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 91शिकायती पत्र प्राप्त हुए ।जिसमें 11 शिकायती पत्रों का निस्तारण त्वरित कर दिया गया। तहसील दिवस के दौरान अपनी समस्याओं को लिखित रूप से देने आए एक दिव्यांग को देख सीडीओ गंगवार भावुक हो गए और तुरंत कुर्सी मंगा कर सामने बैठा कर दिव्यांग युवक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तहसीलदार बृजेश वर्मा को यह निर्देश दिया कि तहसील दिवस के दौरान जो भी दिव्यांगजन यहां आए उनको अंदर आने के लिए और बाहर जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। जिससे उन्हें सुविधा मिल सके ।सीडीओ के इस मानवतावादी विचार को देखकर प्रार्थना पत्र देने आए वह उपस्थित अधिकारी गणों ने काफी सराहना किया।। इस दौरान तहसीलदार बृजेश वर्मा सीओ आशीष मिश्रा बीडीओ मनीष मिश्रा एसडीओ विद्युत तीर्थराज अधिशासी अधिकारी दुद्धी भारत कुमार खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्य बीडीओ म्योरपुर ,प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह, एसएचओ बीजपुर भैया राम एसपी ,एचएचओ बभनी मनोज कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष म्योरपुर अश्वनी कुमार त्रिपाठी, विंढमगंज उपनिरीक्षक अरशद खान, क्राइम इंस्पेक्टर दुद्धी शेषनाथ पाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment