सोनभद्र:-म्योरपुर थाना अंतर्गत लिलासी स्थित पुलिस चौकी से 2 किमी सागोबांध मार्ग पर लक्ष्मी मोड़ के पास एक बाइक सवार अपने पत्नी को लेकर फरीपान , से महुली जा रहा था तभी पीछे से आ रही पी ए सी कैंप की एक बड़ी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारा जिसमे पीछे बैठी महिला गिरकर उसका सिर टायर की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही चीखकर दर्दनाक मौत हो गई।बाइक सवार कृष्ण कुमार पुत्र शिवनाथ उम्र 25 वर्ष फरीपान, थाना बभनी अपनी पत्नी बबिता उम्र
लगभग 19वर्ष के साथ अपने ससुराल डुमरा , महुली , दुद्धी जा रहा था।बीते मई महीने में दो महीने पहले हुई थी शादी उसने बताया कि वह अपने घर से ससुराल के लिए निकला था और लक्ष्मी मोड़ पहुंचते ही पीछे से आ रही पी ए सी की भारी गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी का सिर टायर के चपेट में आ गया कुछ लोगों ने लिलासी स्थित पुलिस कैंप में गाड़ी को
पकड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पी ए सी की गाड़ी को उक्त युवक ने रोकने का प्रयास भी किया और उत्तेजित होकर उसने पत्थर/ डंडा भी उठा लिया था , लेकिन तेज गति से पी ए सी की गाड़ी चली गई। वही ग्रामीण संतोष कुमार और अन्य ने बताया कि गाड़ी को उन्होंने पी ए सी कैंप में जाकर खड़े होते देखा है, और उन्हें मामले से अवगत भी कराया है।
Breaking:-पीएसी कैंप की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला,महिला की मौत
---Advertisement---

