घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई ग्राम में सोमवार की सुबह 8:00 बजे के लगभग इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी की फांसी लगाकर मौत का मामला प्रकाश में आया है ।बताया जाता है कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवानी ग्राम निवासी प्रदीप कुमार सिंह ,जंग बहादुर इंटर कॉलेज शाहगंज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को घोरावल कोतवाली के सिरसाई ग्राम में किराया का मकान लेकर घोरावल में पति पत्नी और दो बच्चे रहते थे। सोमवार की सुबह प्रदीप कुमार अपने बच्चों को अपने घर लिलवाही पहुंचाने गए हुए थे वहां से घर लौटे तो उनकी पत्नी 29 वर्षिय पूजा सिंह अंदर से दरवाजा बंद कर छत के पंखे से फांसी लगाकर लटक रही थी। आवाज लगाकर दरवाजा खुलवान खुलने पर आसपास के लोगों द्वारा दरवाजा खोल कर देखा गया तो पूजा छत के पंखे में फांसी लगाकर लटक रही थी ।उतार कर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिससे कोहराम मच गया। मृतका एक लड़का एक लड़की की मां थी। मामले की सूचना कस्बा घोरावल पुलिस चौकी को दी गई तथा मृतका के मायके मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढा ग्राम भी दी गई ।मृतका के शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी तेज बहादुर राय ने बताया कि मृतका के मायके वालों को भी मामले की सूचना दी गई है उनकी तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मृतका के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजे जाने की जानकारी दी.
संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के पत्नी का पंखे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

