करेंट की चपेट में आने से दंपति झुलसे

By:

On: Friday, July 8, 2022 3:25 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार को करेंट की चपेट में आने से दंपति झुलस गए। इस हादसे में दोनों घायल भी हो गए। बरौली गांव में एक घर में लिपाई करते समय मालती देवी (55) करेंट की चपेट में आई। अस्पताल में भर्ती बनारसी (60) ने बताया कि उसकी पत्नी मालती घर में लिपाई पुताई कर रही थी। उसी दौरान वहां पास में रखे हुए टेबुल फैन को हटाना चाह रही थी। उसने जैसे भी टेबुल फैन को उठाया, झटका लगा और वह चिपक गई। आहट मिलने पर बनारसी मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मालती को बचाने के लिए हाथ लगाया करेंट की चपेट में आ गए। किसी तरह से घर के लोगों ने पंखा बंद किया। दोनों दूर झटके से जा गिरे। इस हादसे में मालती के हाथ में करेंट का झटका लगा और बनारसी के हाथ और दूर जाकर गिरने के कारण पैर में भी चोट आ गई। स्वजनों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। जिसकी सहायता से दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment