कौशर जहाँ सिद्दीकी बनी महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष

By:

On: Friday, July 8, 2022 3:19 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से कौसर जहां सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शिक्षिकाओं के उत्पीड़न पर डटकर संघर्ष करने की बात कही।
महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान संभालने की जिम्मेदारी कौसर जहां सिद्दीकी को दी। इसके पूर्व वह जिला महामंत्री थीं। जिला महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कोमल साहू और जिला कोषाध्यक्ष सोनाली मजूमदार को चुना गया। नई टीम का गठन होने से जिले की शिक्षिकाओं में हर्ष है। शिक्षक राजेश पटेल, राजेश, वंदना,प्रज्ञा वैश्य, शिवशंकर, हिमांशु मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, विष्णुकांत, रामप्रसाद,परमशीला, विमलेश, अमीन गजाला, यास्मीन, सुमन भारती,नीलम गिरी, सुनील कांत, कमलेश गुप्ता, संगीता, परवीन बेगम, इशरत जहां गजाला, परवीन फोजिया बानो,आकांक्षा पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment