पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व लात घुसे,दंपति घायल

By:

On: Thursday, July 7, 2022 3:30 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व लात घुसे चले। मारपीट में एक पक्ष से दंपत्ति घायल हो गए। कोतवाली पर मीना निवासी धरसड़ा ने तहरीर देकर बताया कि उसी गांव के बबलू पुत्र श्यामलाल तथा पिंटू व छोटू पुत्रगण रामप्रसाद ने पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और लाठी-डंडों तथा लात घूसों से मारपीट की। जिसमें वह और उसका पति घायल हो गया। घटना बीते मंगलवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने घायल मीना (23) तथा उसके पति संजय (27) का चिकित्सकीय परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में करवाया। और मामले में आरोपित बबलू, पिंटू तथा छोटू के विरुद्ध बुधवार की देर शाम एनसीआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment