:- नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर जनमानस की विभिन्न समस्या को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
:-रेल मंत्री भारत सरकार नामित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौप पर ट्रेन संचालित कराने की उठाई मांग
:- रावटसगंज खलियारी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के समीप फ्लाईओवर व अंडर ग्राउंड मार्ग बनवाने की उठी मांग
सोनभद्र। जिले में पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन काफी दिनों से बाधित होने व अस्थानी सुविधाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुर्क पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर के नेतृत्व में रेल मंत्री भारत सरकार नामित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक प्रतिनिधि को सौप कर कराया अवगत।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने बताया कि जनपद सोनभद्र में पूर्व की भात पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन संचालित कराने व रावटसगंज खलियारी मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप फ्लाईओवर या अंदर ग्राउंड मार्ग बनवाने को लेकर रेल मंत्री भारत सरकार नामित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक प्रतिनिधि को सौंप कर आम जनमानस की समस्याओं से अवगत कराया गया होगा वही श्री सोनकर ने बताया कि 2019 कोविड काल के दौरान से ही जनपद सोनभद्र की ट्रेनें बाधित हो रही है और कभी चलना कमी बंद होना जिसस आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
हाल में बता दें कि इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेन न संचालित होने से आदिवासी व बनवासी बाबुल क्षेत्र में आम जनमानस व मिडिल क्लास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं श्री सोनकर ने बताया कि रेलवे स्टेशन रावटसगंज के समीप फ्लाईओवर या अंदर ग्राउंड मार्ग बनवाने पर जोर देते हुए बताया कि अगर यह सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो आम जनमानस को सहूलियत मिलेगी वहीं ट्रेन संचालित होने पर एंबुलेंस स्कूली छात्र सामाजिक कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन को काफी घंटों इंतजार करने पड़ते हैं जाम को लेकर काफी दिक्कतों का सामना उठाने वाले आम जनमानस को लाभ मिले इस मौके पर धर्मवीर त्यागी ,संजय जयसवाल, अनिल वर्मा सभासद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

