चूना दरी में स्नान करते समय सोनभद्र के दो सैलानी डूबे,मौत

By:

On: Thursday, June 30, 2022 8:37 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/मिर्जापुर:-जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी में स्नान करते समय दो सैलानी डूब गए। दोनों सैलानी सोनभद्र जिले के निवासी थे। सैलानियों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस डूबे हुए दोनों युवकों की तलाश करने में जुट गई है।

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कम्हरिया और बभनोली गांव निवासी अन्य छह युवकों के साथ बुधवार को मनीष मौर्य 20 पुत्र रमेश मौर्या ग्राम खमरिया और राहुल सोनकर पुत्र तेजू सोनकर उम्र 21 वर्ष, निवासी बभनौली चूना दरी पिकनिक बनाने आए थे। सभी युवक पास में स्थित चूना दरी में स्नान करने चले गए। स्नान करते समय मनीष मौर्य और राहुल सोनकर काफी गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे अन्य युवकों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए है। अन्य सैलानियों ने रात को 8:00 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। रात को जाने के कारण अहरोरा थाने की पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई। सुबह फाल में डूबे युवकों के परिजन जब थाने पहुंचे तब पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचकर खुलवाने में जुटी हुई है। उपरोक्त दोनों शव को अहरौरा पुलिस व द्वारा बरामद कर कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment