भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी,जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Tuesday, June 28, 2022 10:30 AM

---Advertisement---

म्योरपुर सोनभद्र:-स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी भाजपा महामना मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी और पेट्रोल पंप मालिक संदीप शुक्ला को एक शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संदीप शुक्ला ने बताया कि आरोपी द्वारा लगातार फोन द्वारा और व्हाट्स ऐप पर धमकियां और गाली दी जा रही है।इसकी मैने म्योरपुर थाने में भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर भी दी है। बताया कि मेरी सुरक्षा हेतु सरकारी पुलिस गनर उपलब्ध है इसके बावजूद बदमाशों का हौसला बुलंद है।उधर पुलिस भी इस मामले के जांच में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment