जमीनी विवाद में दो पक्षो में लाठी-डंडों से मारपीट,एनसीआर दर्ज

By:

On: Sunday, June 26, 2022 2:43 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलाही गांव में जमीनी मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद व लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बेलाही गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय नन्हई ने तहरीर देकर बताया कि गांव के छोटेलाल, साधु, गुलाब पुत्रगण दुर्जन तथा अनिल पुत्र स्वर्गीय ददई ने जमीनी विवाद को लेकर उन लोगों के साथ मारपीट व अपशब्दों का प्रयोग किया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने घायल रविंद्र कुमार 32,उनके भाई सुभाष 35 व पन्नालाल 45 और चचेरे भाई भाईलाल 21 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार व डॉक्टरी परीक्षण करवाया तथा मामले में आरोपित छोटेलाल साधु गुलाब तथा अनिल के विरुद्ध शनिवार की शाम एनसीआर दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment