जिले में एक थाना ऐसा भी जहाँ बेलगाम दारोगा ने जिला पंचायत सदस्य को किया थाने से बाहर आक्रोश

By:

On: Friday, June 17, 2022 3:13 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बीजपुर के स्थानीय पुलिस स्टेशन में तैनात एक उप निरीक्षक ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़ को अपने आफिस से बाहर भगा दिया। इस बाबत रामविचार गोड़ ने बताया की मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नाबालिक लड़की के विवादित मामले में बात करने गया था इस बीच आफिस में बैठे उप निरीक्षक ने कहा कि यहाँ से चले जाओ अभी मैं कुछ काम कर रहा हूँ। गोड़ के साथ पुलिस स्टेशन में गए भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने दारोगा के इस तरह के क्रिया कलाप और जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार को लेकर लोगों आक्रोश ब्यक्त करते हुए हाईकमान से शिकायत की है। जिला पंचायत सदस्य ने पत्रकारों से कहा कि बेलगाम दरोगा के कारण पुलिस की साख खराब हो रही है। आम जन में पुलिस द्वारा किये जा रहे वर्ताव और दुर्बयवहार कि चर्चा जोरों पर है। बताया गया कि पुलिसिया कार्यप्रणाली के कारण अब थाने में सम्भ्रांत जनों का आना जाना बंद हो गया है इतना ही नही पीस कमेटी की बैठकों में नाम मात्र के लोगो को पकड़ कर कोरम पूर्ण किया जाता है। भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत जनों ने पुलिस अधीक्षक से जांच और करवाई की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment