Bank Strike: 5-डे वीक की मांग को लेकर 27 जून को हड़ताल करेंगे कर्मचारी,3 दिन बंद रहेंगे बैंक

By:

On: Friday, June 17, 2022 1:47 AM

---Advertisement---

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) लंबे समय से बैंकों में पांच दिवसीय सप्‍ताह (5 Day week) लागू करने की मांग कर रही है. अब यूएफबीयू ने कहा है कि अगर पांच दिन काम और पेंशन संबंधी मांगें नहीं मानी गई तो बैंक कर्मचारी 27 जून को हड़ताल (Bank Strik) रहेंगे

नई दिल्‍ली. सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस महीने हड़ताल (Bank Strike) पर जा सकते हैं. कर्मचारियों ने 27 जून को हड़ताल की चेतावनी दी है. 9 बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने कहा है कि सरकार ने अगर उनकी मांग नहीं मानी तो बैंक कर्मचारी एक दिन कामकाज बंद रखेंगे. अगर कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे, क्‍योंकि 25 को महीने का चौथा शनिवार और 26 को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन लंबे समय से बैंकों में 5 दिन का सप्‍ताह लागू करने की मांग कर रही है. उनका कहना है कि बैंकों में सप्‍ताह में सिर्फ पांच दिन काम होना चाहिए. प्राइवेट सेक्‍टर की अधिकांश बड़ी कंपनियों में यह नियम लागू है. यूएफबीयू ने अब कहा है कि 5 दिन काम और पेंशन संबंधी उनकी मांगें अगर सरकार ने नहीं मानीं तो सरकारी बैंकों के कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment