मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे तीन क्लीनिक सील, नौ को नोटिस

By:

On: Tuesday, June 14, 2022 7:11 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में छापे की कार्रवाई करके तीन क्लिनिक सीज किया, जबकि नौ को नोटिस जारी किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश सिंह ठाकुर के निर्देशन पर सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले मधुपुर पहुंची। इसके बाद सुकृत पहुंची। इस दौरान कई प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों की जांच पड़ताल की गई। जांच में दोनों जगह मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे तीन क्लिनिक सील किए गए। वहीं नौ क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया। संचालकों को हिदायत दी गई कि यदि वे तय समय के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment