विवाहिता के लापता के मामले में पति सहित सास-ससुर समेत पांच पर केस दर्ज

By:

On: Saturday, June 11, 2022 2:42 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-बीते दिनों क्षेत्र के बंधा गांव की लापता महिला के पिता सिंह लाल पुत्र रामचंद्र निवासी गड़मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनीता की शादी 24/5/2021 को बंधा गांव निवासी दिनेश पुत्र राम अनुज से किया था। शादी के बाद ससुराल में कुछ समय तक रहने के बाद बीमार होने पर वह मायके आई। बीमारी में सुधार होने पर 13/5/2022 को उसके ससुर राम अनुज विदाई करा कर उसे अपने घर ले गए। इसके बाद बीते 5 जून को सुबह 7 बजे उनकी बेटी की सास धनराजी देवी ने उनके पुत्र मनोज के मोबाइल पर फोन कर कहा की अनीता घर में कोई काम नहीं कर रही है। मैं उसे घर पर नहीं रह पाऊंगी जब मनोज ने बात कराने के लिए कहा तो बोली कि अनीता घर पर नहीं है कहीं चली गई है। अनीता के ससुराल जाने पर मनोज को अनीता वहां नहीं मिली। ससुराल वालों का कहना है अनीता कहीं चली गई है। सिंह लाल ने कहा है कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दिनेश के परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी कराने की फिराक में थे। सिंह लाल के मुताबिक उसे आशंका है कि उसकी लड़की को उसके पति,जेठ, देवर व सास ससुर ने मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करके पुत्री को कहीं गायब कर दिए हैं। पुत्री का अभी तक पता नहीं चल रहा है कि उसके साथ ससुराल वालों ने क्या किया। वह लगातार उसकी तलाश कर रहा है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी ने बताया कि विवाहिता के पिता सिंह लाल की तहरीर पर पति दिनेश, ससुर राम अनुज, सास धनराजी देवी, जेठ चंद्रशेखर व देवर रवि के खिलाफ 498ए 365 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment