घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-शनिवार को क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अलग-अलग स्थानों पर दो लोग बाइक से गिरकर घायल हुए। राम प्रसाद (51) निवासी फुलवारी तथा संदीप (22) निवासी कुड़ी राजगढ़ घायल हुए हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल राम प्रसाद ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में देवगढ़ गांव दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था। रास्ते में हिरनखुड़ी तक पहुंचा कि अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा। उसके मुंह पर चोट आई। एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में घायल संदीप अपने मामा के घर सेमरी मिश्र गांव आया था। बाइक लेकर झकाही आश्रम की ओर गया था। वहीं पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसके चेहरा कान एवं सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

