बाइक से गिरकर महिला घायल,रेफर

By:

On: Saturday, June 11, 2022 2:37 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-शनिवार की शाम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा मोड़ पर बाइक से गिरकर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की सहायता से रजवंती (40) पत्नी राम सजीवन निवासी शिल्पी को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में शाम सवा सात बजे भर्ती कराया गया। पैर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक चला रहे राम सजीवन ने बताया कि वह दोनों वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मामा के घर सिरसाई गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में अमिलौधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से घटना हुई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment