15 दिनों में दो विवाहिता व दो किशोरिया लापता,एक युवती बरामद

By:

On: Wednesday, June 8, 2022 3:55 PM

---Advertisement---

सोनभद्र(पी डी)घोरावल कोतवाली क्षेत्र से एक पखवारे में दो शादीशुदा के गुम होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पहली घटना घोरावल कस्बे से जुड़ी रही। रूपा नाम की विवाहिता 21 मई को गुम हो गई थी। इसी प्रकार से बंधा गांव की अनीता 5 जून से अपने घर पर नहीं है। हालांकि घोरावल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रूपा को विंध्याचल क्षेत्र से बरामद कर लिया। आरोपी मौके से फरार रहा। वहीं दूसरे गांव की घटना मे अभी अनीता की तलाश जारी है। कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी ने बताया कि अनीता के ससुर रामनुज की तहरीर पर अनिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले में गंभीरता से जुटी है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। अनीता की तलाश में पुलिस जी जान से जुटी है।
तीसरी घटना पन्नूगंज थाने की है एक मंदबुद्धि लड़की 26 मई से गायब है परिजनों ने इसकी गुमसुदा की तहरीर अपने थाने पर दे दी है
चौथी घटना:-सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना एल आई सी कार्यालय के समीप की घटना है अग्रिमा जायसवाल जो इंटर की छात्रा है जो प्रकाश जीनियस में पढ़ती है 2 जून को हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में परीक्षा देने निकली थी उसी दिन वह लापता है कुुुछ दिन पहले चुर्क के पास कपड़े  जुुते बरामद हुुए थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment