जामपानी मे हाइवा पलटी ,खलासी की मौत

By:

On: Monday, May 30, 2022 11:41 AM

---Advertisement---

म्योरपुर,सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के जाम पानी गांव में हाइवा पलट जाने से खलासी दब कर घायल हो गया जिसे सी एच् सी लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार म्योरपुर से लीलासी जा रही हाइवा जाम पानी के पास रविवार की रात्रि 9 बजे अनियंत्रित हो पलट गई जिससे खलासी शिव प्रसाद गोंड़ पुत्र रामलाल गोंड़ 37 वर्ष दब कर चोटिल हो गया,ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल उठा कर सी एच् सी लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर मेमो थाने भेज दिया गया ,एस आई ओ पी सिंह ने मौके पर पहुच शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया,मृत खलासी बभनी थाना क्षेत्र के सांवरा गांव का निवासी बताया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment