अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, दर्जनों यात्री घायल

By:

On: Sunday, May 29, 2022 2:30 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्जी मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी जिसमें सवार लगभग दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
प्राप्त समाचार के अनुसार ऑटो सवार जिरही माता मंदिर से दर्शन कर चोपन थाना के चिरहुली गांव जा रहे थे कि जैसे ही ऑटो कर्जी मोड़ के समीप पहुंची आटो अनियंत्रित होकर पलट दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटनास्थल पर चीख-पुकार सुन स्थानीय रहवासियों ने तत्काल इस घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस और 112 को दी मौके पर पहुंचे एंबुलेंस व प्राइवेट ऑटो की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया जहां अनिल पुत्र अमरनाथ उम्र 21 वर्ष, रामरति पत्नी बैजनाथ उम्र 60 वर्ष, शिवकुमारी पुत्री गुलाब उम्र 14 वर्ष, राजू पुत्र विश्वनाथ उम्र 20 वर्ष, सीता पत्नी राम सजन 35 वर्ष, विश्वनाथ पुत्र रामनारायण उम्र 65 वर्ष, सरिता पत्नी गुलाब उम्र 32 वर्ष, मुन्ना पुत्र जलाल उम्र 50 वर्ष, लालती पुत्री राजू उम्र 20 वर्ष, संतोष पुत्र गुलाब उम्र 10 वर्ष, विमला पत्नी रामबली उम्र 45 वर्ष, को प्रथम उपचार के बाद हालत में सुधार देखते हुए घर भेज दिया गया वहीं पवन सिंह पुत्र गुलाब उम्र 8 वर्ष की हालत में सुधार ना देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं घटना के बाद से ही ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment