पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामीगंगे साइट से करोड़ों की पाइप चोरी

By:

On: Friday, May 27, 2022 2:24 AM

---Advertisement---

बीजपुर(अशफाक कुरैैशी/बग्ग्घा सिंह)सोनभद्र , पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना की रनिंग पॉइंट से सैकड़ों पाइप चोरी होने से बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया बता दें कि इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए हर घर नल हर घर जल से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है इस क्रम में जगह जगह पाइप की खेप पहुंचाई गई है जिस पर नजर लगाए चोरों ने बृहस्पतिवार को सड़क के किनारे पड़ी पाइप दिनदहाड़े दो डीसीएम ट्रक पर हाइड्रा से लोड कर मध्यप्रदेश लेजाते ठेकेदार और ग्रामीणों ने जब थाना क्षेत्र के चेतवा में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया तो जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया मौके पर पहुचे प्रोजेक्ट के जीएम को सांप सूंघ गया। बताया जाता है कि सुनियोजित तरीके से चोर रात के बजाय दिन में पाइप ट्रक में लोड कर ठिकाने तक पहुंचाते थे। गौरतलब हो कि बभनी, म्योरपुर , दुद्धि ब्लाक के सैकड़ों गाँवों में इस योजना के तहत हर घर नल हर घर जल की स्वच्छ जल की आपूर्ति 2024 तक शुरू करनी है। जिसको लेकर काम तेजी से चल रहा है। और आपूर्ति कर्ता ट्रकों से सड़क किनारे बगैर निगरानी के पाइप गिरा कर इकट्ठा किया गया है। और पेटी ठेकेदार द्वारा पीछे से गढ्ढा खुदाई कर पाइप डालने और मिट्टी से ढकने का कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं । इस बीच बाहर बची पाइप को पुनः आवश्यकता के अनुसार कम्पनी या ठेकेदार दूसरे साइट पर ले जाकर लगाते है। इसी का फायदा उठा कर पेशेवर चोर बची हुई हजारो लावारिस पाइप को सुनियोजित तरीके से पार कर अब तक करोड़ों की पाइप उठा ले गए। खबर लिखे जाने तक पकड़ी गई दो डीसीएम ट्रक पर 94 लोड पाइप के साथ ट्रक चालक कंचन गुर्जर , राजेन्द्र यादव ने बताया कि पाइप रीवा एमपी में खाली होती थी इसके पूर्व में भी तीन ट्रक पाइप ले जाने की बात उन्होंने स्वीकार की। फिलहाल पुलिस कंचन गुर्जर, राजेन्द्र यादव, हाइड्रा चालक अर्जुन और खलासी रामु शर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ कर रही है। दोनों डीसीएम पुलिस ने थाने में खड़ा करा रखा है। इस बाबत परियोजना प्रमुख अपर जिलाधिकारी आसुतोष दुबे ने कहा कि मामला संज्ञान में है हमारे आदमी थाने में केश दर्ज कराने के लिए बैठे हैं उन्होंने एसएचओ बीजपुर को निर्देशित किया है कि मामले में कोताही ढिलाई कत्तई बर्दास्त नही होगी आरोपियों पर कड़ी करवाई के लिए कहा गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment