जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत

By:

On: Tuesday, May 24, 2022 1:33 PM

---Advertisement---

एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व सीओ दुद्धी आशीष मिश्र ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, मृतका के परिजनों से की पूछताछ

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जामपानी के सीधाडाड़ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।आनन-फानन में परिजनों ने महिला को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मेमो द्वारा घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया और घटनास्थल का भी जायजा लिया।जानकारी के मुताबिक जामपानी के खेतारी टोला निवासी लखपतिया देवी(55) अपने पति रामभरोस के साथ मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से दो किलोमीटर दूर जामपानी के सीधाडाड़ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गयी हुई थी।दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से करीब पचास मीटर की दूरी पर तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे तभी अचानक पति को पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी।दौड़ते हुए पति मौके पर पहुंचा तो वहां से उसे कोई व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया और उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में वहीं पर पड़ी हुई है,उसके सिर और कंधे पर किसी धारदार हथियार से हमले करने के निशान दिखाई दिए।आनन-फानन में घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।उधर मेमो द्वारा सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भिजवा दिया।पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दिया।वहीं मृतका के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment