सोनभद्र:-ओबरा थानांतर्गत क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर दस स्थित परियोजना कालोनी के आवास में शुक्रवार की सुबह रेलवेकर्मी का शव मिला। पड़ोसियों के अनुसार 57वर्षीय मृतक अजय कुमार मूल निवासी गया बिहार ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह सेक्टर दस के आवास संख्या 10 प्रथम 152 में अकेले रहते थे। आखिरी बार उनको बुधवार की शाम को देखा गया था। दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं जाने पर साथी कर्मचारियों ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो घर के अंदर चैकी पर उनका शव मिला। मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार दिए जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर थाने ने नहीं दी गयी थी
संदिग्ध परिस्थितियों में घर मे मिला रेलवेकर्मी का शव,जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

