सोनभद्र:-थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत चोपन-भरहरी हाइवे मार्ग के दुपटिया के पास मोटरसाइकिल व बोलेरो कि टक्कर में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी व बहन घायल हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरज कुमार पुत्र स्व जमुना प्रसाद उम्र 25 वर्ष घायल पत्नी मनीषा पत्नी सूरज कुमार उम्र 24 वर्ष,बहन अमरावती पुत्री स्व जमुना प्रसाद उम्र 22 वर्ष,ओबरा बिल्ली के निवासी हैं मृतक जुगैल से चोपन की तरफ अपनी बहन व पत्नी को लेकर जा रहा था तभी बाइक व बोलेरो में हादसा हो गया घटना स्थल पर देखते हुए राहगीरो द्वारा थाना जुगैल व डायल न 112 को सूचना दिये, सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक डी0के0 चौधरी मय फोर्स पहुचकर घायलो को सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र चोपन भेजा गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया !

