मधुपुर/ सोनभद्र( शिवदास बर्मा)सुकृत चौकी क्षेत्र ग्राम सभा बंतरा के पास पटरी पर खड़ी ट्रक में बाइक सवार सामने से घुस गए जिससे एक की मौके पर मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेंटर केे रेफर प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में अहरौरा की तरफ से बाइक सवार आ रहे थे ग्रामसभा वंतरा के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर रोड से बहुत दूर किनारे पर खड़ी ट्रक में जा घुसे जिससे प्रदीप कुमार यादव पुत्र रामवृक्ष यादव करवदिया चकिया जिला चंदौली की मौके पर मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया तथा घायल को ट्रामा सेंटर एंबुलेंस द्वारा भिजवा दिया गया
खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने सामने से मारी टक्कर,एक की मौत दूसरा घायल
---Advertisement---

