शिक्षकों ने शिक्षिका के असामयिक निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

By:

On: Thursday, May 12, 2022 3:25 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-शिक्षा क्षेत्र घोरावल के बेसिक विभाग में कार्यरत शिक्षिका के असामयिक निधन पर शिक्षकों ने शोकसभा कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। विकास खण्ड घोरावल के प्राथमिक विद्यालय मधका में कार्यरत शिक्षिका रिया शर्मा का गुरुवार को लखनऊ के जीएमसी में बीमारी के कारण अल्पायु में निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही साथी शिक्षकों में दुःख की लहर छा गयी। दिवंगत शिक्षिका की याद में बेसिक विभाग के शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय मधका पर शोकसभा कर शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इसे विभाग की अपूर्णीय क्षति बताया। वहीं ग्राम प्रधान गोविंद ने शिक्षिका के स्वजनों को दुःख सहने की हिम्मत देने की प्रार्थना ईश्वर से की। साथी शिक्षिका को याद कर उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामवासियों की आँखे गमगीन हो उठी। शोकसभा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान गोविंद, उदय, श्यामनारायण, संजय मिश्रा, विजय, प्रद्युम्न सरिता, पूनम सहित अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment