मधुमक्खियों के झुंड ने ली एक वृद्ध की जान,परिजनों में मचा कोहराम

By:

On: Tuesday, May 10, 2022 2:22 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में आज सुबह टहलते समय मधुमक्खियों के झुंड के हमले में वृद्ध की जान चली गई। रंदह गांव निवासी जब्बरशाय (64) सुबह नदी की तरफ से टहलने गए थे। रास्ते में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। किसी पक्षी ने छत्ते पर चोंच मार दिया। जिससे मधुमक्खियां भड़क गई थीं।
इसी बीच जब्बरशाय रास्ते से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वह भागकर घर पहुंचे और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे,तब तक दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव को दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment