सोनभद्:-सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन लड़की के दरवाजे से आई बारात, लड़कें पक्ष से दरवाज़े पर लेन-देन की मांग करने पर दुल्हन ने वापस किया बारात जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की व्दारा दहेज प्रथा का विरोध करने का उसकी साहसिक कार्य को सभी लोगों ने प्रशंसा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढेड़ वर्ष पुर्व मु0 आमीन की पुत्री आफरीन बानो निवासी मुनगा टोला सलखन, का विवाह जनाब मुल्ली के पुत्र मोहम्मद मोईन निवासी जमगांव सिकरी सोनभद्र दिनांक 9 मई 2022 दिन सोमवार को को बीना लेन-देन शर्त पर तय हुआ था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल दरवाजे पर बारात भी आ गई थी,और लड़की के पिता ने अपने सामर्थ के हिसाब से दहेज के सभी समान देने के साथ मोटरसाइकिल एच डी हिरो मोटर साइकिल भी खरीद कर रखा था। इसके पश्चात भी लड़कें की तरफ से और लेन-देन मांगने के साथ मोटरसाइकिल अपाची का डिमांड करने लगे जो मामला दरवाजे पर चर्चा का विषय बनने लगा जिसकी जानकारी लड़की को होने पर लड़की विवाह से साफ इंकार करते हुए बरसात वापस लौटने का आदेश दे दिया। मामला अधिक बढ़ने पर डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डायल पुलिस भी मामले को शांत करते हुए लड़की को शादी के लिए कहा लेकिन साहसिक लड़की ने ऐसे शादी से साफ़ इंकार कर दिया। आखिरकार दरवाजे पर आई बारात बैरक वापस लौट गयी। जो क्षेत्र में लड़की की साहसिक कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक दुल्हन ने अपने घर से बारात क्यो वापस की,पढ़े पूरी खबर
---Advertisement---

