अक्षय तृतीया पर नाबालिक लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन से मांगी मदद,चाइल्ड हेल्पलाइन ने शादी को रुकवाई

By:

On: Tuesday, May 3, 2022 2:40 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर अपनी शादी को रुकवाने में सफल हो गई। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने पीड़िता का पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू करते हुए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक पुलिस ने गांव में पहुंच कर एक शादी को रोक दिया और नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में ले लिया। लड़की ने हेल्पलाइन पर काल करके सहायता मांगी थी और कहा कि बगैर मेरी मर्जी के माता-पिता मेरी शादी कर रहे हैं। लड़की ने बताया कि मेरी उम्र अभी 16 वर्ष है । मेरी तीन मई को छत्तीसगढ़ से बारात आने वाली है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साधना मिश्रा ने पीड़िता को बभनी पुलिस की सहायता से मंगलवार को दोपहर में घर से अपने कब्जे में ले लिया और चाइल्ड हेल्प लाइन को सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि लड़की नाबालिग थी। स्वयं लड़की ने चाइल्ड हेल्प लाइन से मदद मांगी थी। टीम ने मौके पर पहुंच कर शादी रोकने में उसकी मदद की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment