चोपन:-स्थानीय थाना अंतर्गत बैरियर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीमा भारती पुत्री रामनरायन निवासी करमा चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल पीएचसी में काम करती थी। बुधवार शाम अपनी ड्यूटी से वापस स्कूटी से चोपन की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह
चौराहे पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले किया। ट्रक का अगला चक्का उसके पैरों पर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत चोपन सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल से बनारस रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गईं। चोपन पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

