जिला प्रशासन ने जांच के बाद निर्धारित किया सीमेंट ब्रेच का मूल्य
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह) सोनभद्र:-जिला प्रशासन ने म्योरपुर ब्लॉक के 38 ग्राम प्रधानों और सम्बंधित सेकेट्री को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सीमेंट ब्रेच खरीदी में दोषी मानते हुए पैसा पंचायती राज विभाग के कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया है।नोटिस में बताया गया है कि गठित जिलास्तरीय टीम की जांच में यह साफ हो गया है कि 6000 हज़ार के कुल लागत वाला सीमेंट ब्रेच 12000रुपये में क्रय दिखाया गया जो सरकारी धन का दुरुपयोग है और शासनादेश
1994 का उलंघन है।जिलाधिकारी ने पत्र संख्या 139 के माध्यम से कहा है कि पैसा कोष में जमा नहीं करने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों की मॉने तो जिन 38 प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में सीमेंट ब्रेच लगवाया है उसमें उंन्हे मात्र दस फीसदी कमीशन मिला बाकी धन राशि का बंदरबाट सेकेट्री और उसके ऊपर के अधिकारियों ने डकार ली।अब प्रधान सेकेट्री के बीच इस बात को लेकर खिंचा तानी भी चलने लगी है।वही एक सेकेट्री को मिर्जापुर में डेरा जमाए जाने की भी चर्चा है

