संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Wednesday, April 6, 2022 2:19 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ओदार में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजू पुत्र रामपति विश्वकर्मा निवासी ओदार उम्र करीब 30 वर्ष जो बीमार एवं दिमागी संतुलन खराब रहता था, उसकी मौत हो गई है। एसएचओ के मुताबिक सूचना पर वह अपने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। घरवालों से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी तबीयत कुछ वर्षो से खराब थी और दवा इलाज चल रहा था। लगभग 4 वर्ष का एक पुत्र है। और उसकी पत्नी से उसकी अनबन हो रही थी जिससे वह मायके चली गई थी। उसका विवाह करीब 6 वर्ष पहले हुआ था। राजू की मौत पर तमाम प्रकार के प्रश्न चिन्ह उठे, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment