पुलिस की सूमो गाड़ी और बोलेरो में टक्कर,रौब झाड़ता रहा कारखास चालक

By:

On: Wednesday, April 6, 2022 6:47 AM

---Advertisement---

सोनभद्:-बुधवार की सुबह बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी परियोजना के स्वागत गेट के पास स्थानीय पुलिस की सरकारी सुमो गाड़ी व बोलेरो की टक्कर हो गई दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।जानकारी के अनुसार परियोजना परिसर की और से आ रही पुलिस की सरकारी सूमो गाड़ी स्वागत गेट के पास सरकारी बियर की दुकान पर अचानक रुकी गाड़ी में बैठा सरकारी चालक रामशब्द यादव ने पीछे बिना देखे अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया पीछे से एनटीपीसी परियोजना से लौट रही डोडहर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबरन की बुलेरो गाड़ी से सरकारी गाड़ी का दरवाजा टकरा गया जिसमे पुलिस की गाड़ी का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया वही बुलेरो गाड़ी के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर व्यवसायियों की भीड़ इक्क्ठा हो गयी।सरकारी वाहन का चालक रामशब्द यादव अपनी गलती स्वीकार न करते हुए बुलेरो चालक विनोद कुमार को पुलिसिया लहजे में हड़काते हुए बुलेरो को थाने ले जाने की बात करने लगा बुलेरो चालक विनोद गिड़गड़ाते हुए साहब मेरी गलती कहा है मैं तो पीछे से आ रहा था आपने अचानक दरवाजा खोला है वही स्थानीय व्यवसायी भी पुलिस चालक की गलती कहने लगे लेकिन साहब नही माने गाड़ी को थाने ले जाया गया जहा बुलेरो चालक को हिदायत देकर कहा गया कि सरकारी सूमो का दरवाजा ठीक कराया जाए वरना बुलेरो को सीज कर दिया जाएगा चालक बेचारा मरता क्या न करता सूमो गाड़ी मिस्त्री के यहां ले जायी गयी जहा सूमो की रिपेरिग करायी गयी।पुलिस के कृत्य से स्थानीय वाहन चालकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment