अपडेट:-उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 2 लाख रुपये,जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Tuesday, April 5, 2022 2:55 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित शीतला मंदिर चौक से आज शाम एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की में रखे रुपये से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। सूचना की जानकारी मिलते ही कोतवाल व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास में ही स्थित एक दुकान में सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन चोरी का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी कमलेश पासवान की पुत्री की शादी 20 मई को है। शादी की तैयारी के लिए वह आज कचहरी स्थित बैंक में आया। यहां से उसने दो लाख रुपये निकाले और फिर बाजार जाकर सामानों की खरीददारी करने लगा। उसका कहना है कि उसने बाइक शीतला मंदिर चौक पर खड़ी की थी और डिक्की में दो लाख रुपये से भरा बैग रखा था। वह सामान देखने के बाद बाइक के पास आया तो देखा कि उसका बैग गायब है। उसने जहां बाइक खड़ी की थी वह क्षेत्र मेन चौक स्थित पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर है। रुपये चोरी की जानकारी होने पर उसने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा के साथ ही चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने एक दुकान पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना से अफरातफरी की स्थिति है। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका राजफाश कर लिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment