तीन किसानों के खेत मे लगी आग गेहूं अरहर की फसल जलकर खाक

By:

On: Monday, April 4, 2022 2:10 PM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्ग्घा सिंह)सोनभद्र:-सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के लीलाडेवा गांव में जंगल की आग ने तांडव मचाते हुए तीन किसानों के खेत को अपनी चपेट में ले लिया जिससे किसानों को भारी क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लीलाडेवा गांव मे जंगल में लगी आग ने 3 किसानों के खेत में रखें फसल को जलाकर राख कर दिया।जंगल की आग ने राधेश्याम पुत्र सुभाष चंद्र के खेत में रखी गेहूं व अरहर की खरई व करीब एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं व अरहर की फसल को आग ने जला दिया वही शिवपूजन पुत्र सुभाष चंद्र के खेत में भी आग ने तांडव मचाया उसके यहां भी लगभग एक हेक्टेयर अरहर का फसल व गेहूं की खरई में आग लगी जयचंद प्रसाद पुत्र रामलोचन के खेत में आग ने अरहर की फसल व गेहूं की खरई को जलाकर राख कर दिया आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही थी तो ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बदलते मौसम के कारण लग रही ग्रामीणों के खेतों में आग ने ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment