सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची घायलों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे छपका गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चोपन थाना क्षेत्र के पतगड़ी गांव निवासी अयोध्या (20) की मौत हो गई जबकि पतगड़ी निवासी राम नारायण (24) घायल हो गया। उन्होंने कहा कि मृतक या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायल के घरवाले अस्पताल पहुंच गए।
अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्राली में घुसी,एक की मौत
---Advertisement---

