चौकीदारों की देखरेख में बेधड़क चल रहा जंगल की जमीन पर कब्जा, खून खराबा की आशंका

By:

On: Monday, April 4, 2022 1:26 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बीजपुर थाना के  स्थानीय बाजार के उत्तर पटरी पर जंगल की सरकारी बेसकीमती जमीन पर कब्जे की होड़ लगी हुई है। पिछले कई साल से अनवरत कब्जा अभियान के तहत अब तक सैकड़ों मकान दुकान आलीशान बन कर तैयार हो गए हैं। जमीनी हकीकत यह है कि जंगल के चौकीदार बहती गंगा में हाथ साफ कर कई ट्रांसफर हो गए और जो नए अधिकारी आये वह भी अपना हाथ काला करने में मस्त हैं जिससे रातो रात कब्जा अभियान का शिलशिला रुकने का नाम नही ले रहा। यही कारण है कि इस चर्चित और विवादित जंगल की कीमती जमीन पर अब तक दर्जनों बार लोग एक दूसरे पर जान लेवा हमला तक कर चुके हैं। बताया जाता है कि जंगल की जमीन पर अभी भी लूट खसोट तथा निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है दबंग किस्म के लोग लाठी डंडे के बल पर कई महिलाओं पर भी हमला बोल कर सैकड़ों फिट जमीन के मालिक बने बैठे हैं और वक्त की ताक में हैं कि मौका मिलते ही लाखो में बेच कर रातो रात करोड़ पति बन जाएं। सूत्रों पर भरोसा करें तो जमीन कब्जा अभियान में सफेदपोश कई राजनीतिक पार्टी के नेता सहित स्कूल के सरकारी टीचर, डॉक्टर भी सम्लित हैं जो अपनी पहुँच और प्रभाव का नाजायज लाभ लेकर योगी सरकार के बुल्डोजर अभियान की हवा निकाल कर प्रशासन के लिए मुसीबत बन बैठे हैं। दबी जुबान बाजार और गाँव के लोगों ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायती पत्र भेज कर जनहित में तत्काल बुल्डोजर चलाकर जंगल की इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment