मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्जनों गाये कटी

By:

On: Monday, April 4, 2022 1:01 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुलीया बाबा ढाबा के सामने रेलवे ट्रैक पर दर्जनों गाये मालगाड़ी के चपेट में आने से मर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग तीन बजे मुखराम पुत्र बुड़ुक यादव व रामलाल भारती निवासी गण पसही हर दिन के भाती आज अपने आधा सैकड़ा गायों को लेकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के सटे खेतों में चराते हुए महुलिया बाबा ढाबा के पास पहुंचे गये।जैसे ही पहुंचे बाबा ढाबा का घोड़ा किसी तरह से छूट गया था।लोगों के द्वारा उसे पकड़ा जाने लगा।भुक्तभोगी मुखराम यादव के अनुसार लोगों को मना किया गया कि अभी आपलोग मत पकड़े क्योंकि गाये बरगलाने लगेंगी परंतु लोग नहीं मानें भारी संख्या में लोग घोड़ा को जाल फेंक कर रस्सियों को फेंक कर घोड़ा कब्जे में करने।इतने में सारी गायें बिजुक गई व भागकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई तब तक मालगाड़ी आयी और दर्जनों गायों को काटते हुए कुछ दूरी पर जा कर रुक गई।घंटों रूकने के बाद जब गयो को ट्रैक पर से हटाया गया।तब गयी।जिसमें रामलाल की तीन गाये व सुखराम की नौ गाये हैं।एक गाय गम्भीर रूप से घायल है और दो गायों का माँस का अवशेष रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक बिखरा पड़ा है।घरवालों का बुरा हाल है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment