दो दिवसीय बैंक हडताल के पहले दिन करोड़ो का लेनदेन ठप, ग्राहक मायूस होकर वापस लौटे घर

By:

On: Monday, March 28, 2022 2:53 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-आज पूरे देश व प्रदेश के साथ सोनभद्र सहित बैंकों की प्रस्‍तावित दो दिनी हड़ताल का आज पहला दिन है। बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर पूर्व में भी कर्मचारियों में उबाल आ चुका है। बैंकों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने का दौर सुबह बैंक खुलने के साथ ही शुरू हुआ और दिन चढ़ने तक कर्मचारी संगठनों की ओर से बैठक कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई। बैंकों के कर्मचारी पोस्‍टर बैनर के साथ सड़क पर उतरे और मांगों के साथ ही ग्राहकों को वापस लौटा दिया।

हालांकि, बढ़ौली चौराहा स्थित एसबीआई की प्रमुख और अन्‍य शाखाओं में पूर्व की भांति काम जारी रहने से वहां के उपभोक्‍ताओं को दिक्‍कत नहीं हुई। वहीं अन्‍य कुछ बैंकों में भी कामकाज पूर्ववत होता रहा।दूसरी ओर बैंकों में व्‍यापक स्‍तर पर बंदी की स्थिति होने की वजह से ऑल इंडिया बैंकिंग इंप्लाइज संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन करने के बाद सभी काम से विरत रहे। बैंक कर्मी सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगों की अनदेखी करने का सरकार पर आरोप लगाया।

वहीं इस दौरान इंडियन बैंक के राजेश कुमार, रमेश कुमार, यूनियन बैंक के राजीव रंजन, पीएनबी के मुकेश कुमार, अनन्य राही, नीरज सिंह, रामचंद्र, बैंक ऑफ इंडिया के सुजीत कुमार, इंडियन बैंक के शिवचंद्र, शिवकुमार, रामप्रसाद, महेश सिंह, यूनियन बैंक संदीप गौतम, आशीष, रजनीकांत चौबे समेत भारी संख्या में बैंक कर्मी ने आज सुबह से बैंकों में तालाबंदी कर अपनी मांगों के समर्थन में पोस्‍टर बैनर लेकर एक जगह जुटे और नारेबाजी संग प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिले में कई प्रमुख बैंकों में ताला बंद देखकर आम जनता लौट गई तो कुछ ताला खुलने की आस में देर तक इंतजार करते नजर आए।

सोनभद्र में बैंकों की बंदी के बीच राबर्ट्सगंज स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एलआईसी की ओर से भी इस बंदी में हिस्‍सा लिया गया है। इसकी वजह से एलआईसी की किस्‍तें जमा करने आए लोगों के सामने काफी दुश्‍वारी नजर आई और प्रदर्शन को देखकर लोग वापस लौट गए। एलआईसी कर्मचारियों की ओर से भी अपने हितों के अनदेखी का सरकार पर आरोप लगाया गया है। वहीं एलआईसी कर्मचारियों के विरोध के चलते अंदर सन्नाटा पसरा रहा। माना जा रहा है कि दो दिन तक बैंकों में काम बंद होने की वजह से सोनभद्र में करोड़ों का कारोबार प्रभावित होना तय है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment